कलियर कोतवाली में गांधी और शास्त्री जयंती मनाई
हिन्दुस्तान, रुडकी
कलियर, संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कोतवाली कलियर परिसर में श्रद्धा
कलियर कोतवाली में गांधी और शास्त्री जयंती मनाई
कलियर, संवाददाता। कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी के साथ अधिकारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन, देशभक्ति और कर्तव्य के प्रति समर्पण सभी को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।

