13.65 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा गिरफ्तार, कार सीज

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

कोतवाली विकासनगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 13.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। दिलशाद उर्फ शानू और जावेद, दोनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एक तस्कर के पास से तस्करी में प्रयुक्त ऑल्टो कार भी बरामद की गई।

13.65 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा गिरफ्तार, कार सीज

कोतवाली विकासनगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 13.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में तस्करी में प्रयुक्त ऑल्टो कार भी बरामद कर सीज की गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। कोतवाल, राजीव रौथाण ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार शाम चाय बागान रोड, उदियाबाग में वाहन चेकिंग के दौरान ऑल्टो कार को रोककर तलाशी ली गई।

कार चालक दिलशाद उर्फ शानू (36) निवासी रामपुर कला, थाना सहसपुर के कब्जे से 7.69 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली विकासनगर में एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, रात को ही त्यागी फार्म हाउस के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने जावेद (29) निवासी शंकरपुर रामपुर, थाना सहसपुर को 5.96 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भी एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आरोपी नशा तस्करी के पुराने अपराधी हैं। दिलशाद उर्फ शानू के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है और वह पूर्व में जेल जा चुका है। वहीं, जावेद के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों आरोपियों कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया ह।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।