भगवानपुर में 72 किलो गांजा और दो लग्जरी कार के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार
गुप्त सूचना मिली की पांच तस्कर एक स्कार्पियो और एक स्विफ्ट डिजायर से भारी मात्रा में गांजा लेकर एनएच-22 से नेपाल से पटना जा रहा है सूचना मिलने के बाद ग्रामीण एसपी के निर्देश में डीएसपी लालगंज के...

वैशाली पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ के सेवन एवं बिक्री पर रोकथाम तथा तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन निलकंठ के तहत मद्य निषेध पटना और भगवानपुर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह संयुक्त रूप से कार्रवाई कर 72 किलो गांज और दो लग्जरी कार के साथ पांच तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर मुजफ्फरपुर की ओर से हाजीपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भगवानपुर थानान्तर्गत ओवर ब्रिज भगवानपुर के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की।
गिरफ्तार तस्कर
गिरफ्तार तस्कर बिट्टु कुमार पिता स्व.भुषण राय मौनीपुर,नंदी पटना राहुल यादव पिता उमेश प्रसाद यादव,जेठूली नंदी पटना, सूरज महतो पिता राजेश्वर महतो कमला नेहरुनगर,पटना,विपुल कुमार पिता सुखनंदन राय जेठली नंदी,पटना,योगेन्द्र पासवान पिता स्व.राजेन्द्र पासवान कमला नेहरुनगर,पटना निवासी बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर पुलिस को मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक ब्यूरो,पटना के माध्यम से गुप्त सूचना मिली कि पांच तस्कर एक स्कार्पियो और एक स्विफ्ट डिजायर से भारी मात्रा में गांजा लेकर एनएच-22 से नेपाल से पटना जा रहा है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेशानुसार सदर एसडीओ-2 लालगंज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष भगवानपुर सत्येन्द्र कुमार सत्यार्थी के साथ एक टीम गठित कर ओवर ब्रिज भगवानपुर के समीप वाहन जांच शुरु की गई।
जब्त गांजा
जांच के दौरान दोनों लग्जरी कार के साथ पांच तस्कर को गिरफ्तार कर लिया और घटनास्थल पर ही विधिवत कार की तलाशी लेकर 72 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस गिरफ्तार तस्करों के पास से चार मोबाइल भी बरामद किया गया। उक्त बात की जानकारी ग्रामीण एसपी सोनू कुमार ने भगवानपुर थाना पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया। ज्ञात हो की भगवानपुर पुलिस थाना क्षेत्र में बीते तीन महीने में विभिन्न स्थानों से भारी मात्रा में गांजा के साथ कई तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। एनएच-22 पर वारिसपुर गांव के समीप एक कार से एक क्वींटल गांजा के साथ दो तस्कर,बहलोलपुर गांव से 500 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर एवं ओवर ब्रिज भगवानपुर के समीप से 20 किलो के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया था। -राजेश मिश्रा


