एक महिला सहित दो अंतर राज्यीय मादक तस्कर को पुलिस ने पकड़ा
महुआ पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत मादक तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की। इसमें एक महिला सहित दो मादक तस्कर गिरफ्तार किए गए, जिनके पास से 162.75 ग्राम हीरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह अभियान एसटीएफ के सहयोग से चलाया गया था।

महुआ, एक संवाददाता। मादक बिक्री, भंडारण और तस्करी के विरूद्ध आपरेशन नीलकंठ के तहत चलाए जा रहे पुलिस द्वारा ऑपरेशन में एक महिला सहित दो मादक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी विज्ञप्ति और महुआ डीएसपी द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार ऑपरेशन नीलकंठ के तहत महुआ पुलिस ने एसटीएफ के साथ मिलकर मादक पदार्थ तस्कर के विरुद्ध अभियान चलाया। जिसमें सिलीगुड़ी से आ रहे बस पर बैग में मादक पदार्थ छुपा कर ले जा रहे एक महिला सहित दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
समस्तीपुर की ओर से जैसे ही महुआ रोड में यहां सिलीगुड़ी की बस आई। जिससे उतरते दो मादक तस्कर को दबोचा गया। जिसके पास से 162.75 ग्राम हीरोइन पाया गया है। वही दोनों के पास से दो मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया मादक तस्कर वैशाली जिले के बिदुपुर थाना अंतर्गत खिलवत निवासी अमित कुमार और इसी थाने के दाउदनगर निवासी राजकुमार की पत्नी रोमा कुमारी को गिरफ्तार किया गया। दोनों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। नवनीत


