पांच हजार लीटर अर्द्धनिर्मित शराब किया नष्ट, आठ भट्ठी तोड़ी
कांडों में वांछित समेत आठ गिरफ्तार, अपहृता बरामद, महुआ और अंग्रेजी शराब के तस्करों पर भी पुलिस की विशेष नजर है। इसके खिलाफ भी लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

कांडों में वांछित समेत आठ गिरफ्तार, अपहृता बरामद जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पुलिस प्रशासन के द्वारा जिले में संगीन और सामान्य कांडों में फरार लोगों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। महुआ और अंग्रेजी शराब के तस्करों पर भी पुलिस की विशेष नजर है। इसके खिलाफ भी लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत हीं पुलिस कर्मियों ने चौबीस घंटे में कांडों में वांछित दो अभियुक्तों के साथ आठ लोगों की गिरफ्तारी की। पांच हजार लीटर से अधिक अर्द्धनिर्मित शराब नष्ट किया। शराब बनाने की आठ भट्ठी तोड़ी। निर्मित शराब भी जप्त किया गया।
इस दौरान एक अपहृता की बरामदगी की सूचना है। एसपी कोटा किरण कुमार के हवाले से गुरुवार को यह जानकारी दी गई। बताया गया है कि घोसी थाने की पुलिस ने एससी-एसटी मामले के एक आरोपित सीताराम यादव को पकड़ा। वह जीतूआ विगहा गांव के रहने वाले हैं। हत्या का प्रयास करने के मामले में सागर कुमार नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावे शराब के मामले में नगर, पाली और विशुनगंज थाने की पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा। सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

