मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर समेत चार गिरफ्तार, गोकशी की साजिश नाकाम

हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Follow us on Google News
share

अमेठी जनपद में 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत जामो पुलिस और स्वाट टीम ने गोकशी की योजना बना रहे चार आरोपितों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। घेराबंदी के दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गया। आरोपितों से पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं।

मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर समेत चार गिरफ्तार, गोकशी की साजिश नाकाम
मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर समेत चार गिरफ्तार, गोकशी की साजिश नाकाम

अमेठी, संवाददाता। अमेठी जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत जामो पुलिस और स्वाट टीम ने सोमवार को गोकशी की योजना बना रहे चार आरोपितों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार घेराबंदी के दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जबकि उसके तीन साथियों को मौके से दबोच लिया गया। एक अन्य आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में जामो पुलिस और स्वाट टीम क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पूरे दृगपाल गांव के पास कुछ लोग गड्ढे में गोवंशीय पशुओं को बांधकर गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की।

गिरफ्तारी की कार्रवाई

इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में मो. मोसिन निवासी इमामगंज, थाना बंधुआकलां, सुलतानपुर घायल हो गया। उसके साथ मो. मोनू उर्फ असरफ, मो. आमिर तथा राम हृदय निवासी दतनपुर कटारी, थाना जामो को गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामद सामान

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, दो चाकू, लकड़ी का ठीहा, पेंचकश, तीन रस्सियां, पांच प्लास्टिक के बोरे, काली तिरपाल और टॉर्च बरामद की है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उनका फरार साथी राजेश गोवंशीय पशुओं को एकत्र करता था और उन्हें गोकशी के लिए बुलाता था। गोकशी के बाद मांस को आसपास के जिलों में बेचते थे, जबकि बड़े गोवंशीय पशुओं को बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड भेजा जाता था। पुलिस ने फरार आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

आरोपितों की पहचान

पुलिस के मुताबिक घायल मो. मोसिन सुलतानपुर का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ अमेठी व सुलतानपुर में गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट तथा अन्य मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। जामो थाने में आरोपितों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को सफलतापूर्ण अंजाम देने वाली जामो पुलिस और स्वाट टीम को पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने 20 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

सामान्य प्रश्न

ऑपरेशन चक्रव्यूह का उद्देश्य क्या है?
ऑपरेशन चक्रव्यूह का उद्देश्य अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करना है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsमुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर समेत चार गिरफ्तार, गोकशी की साजिश नाकाम