हिसुआ में विधि व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट
हिसुआ थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन पूर्णतः अलर्ट मोड में है। सवर्ण महासंग्राम सभा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। 30 महत्वपूर्ण स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। आम नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

हिसुआ थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। पूर्व में घोषित सवर्ण महासंग्राम सभा के मद्देनजर पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा एहतियातन व्यापक तैयारी की गई है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बीएनएसएस की धारा 163 के प्रावधानों का पूर्णतः पालन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विधि-व्यवस्था को प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
विधि व्यवस्था को लेकर आदेश
हिसुआ में विधि व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी रवि प्रकाश और एसपी अभिनव धीमान ने संयुक्त आदेश जारी किया है। इसके तहत थाना क्षेत्र में कुल 30 महत्वपूर्ण स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। वरीय पदाधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्र में गश्ती कर विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन के माध्यम से आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।
सोशल मीडिया पर निगरानी
अफवाहों पर ध्यान नहीं दें लोग रविवार को हिसुआ थाना क्षेत्र में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत लागू प्रतिबंधों के मद्देनजर विशेष रूट प्लान और मार्ग व्यवस्था भी जारी की गई है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें एवं निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें। आम नागरिकों से यह भी अपील की गई है कि किसी भी अपुष्ट सूचना अथवा अफवाह पर ध्यान न दें। ऐसी भ्रामक सूचना को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित या शेयर नहीं करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा भ्रामक सूचना प्राप्त होने पर उसकी पुष्टि संबंधित थाना अथवा जिला प्रशासन और पुलिस के आधिकारिक माध्यम से ही करें। पुलिस शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हिसुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धारा 163 के तहत आवश्यक प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए गए हैं। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगातार सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की जा रही है तथा हिसुआ थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर लगातार फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन किया जा रहा है।
प्रशासन का रूट प्लान
रविवार के लिए प्रशासन ने जारी किया रूट प्लान संभावित महापंचायत को लेकर जिला प्रशासन द्वारा हिसुआ होकर जाने वाले प्रमुख मार्गो पर रविवार सुबह से रूट डायवर्ट कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी किये गए आदेशानुसार गया से नवादा की ओर जानेवाली सभी वाहन गया-भुसुंडा मोड़ से होकर सिरदला, रजौली होते हुए अथवा बोधगया राजगीर फोरलेन सड़क एनएच 82 से हिसुआ बाईपास होकर नारदीगंज-कहुआरा होते हुए या फिर भिंडस मोड़ से वनगंगा, कहुआरा होते हुए या मंझवे मोड़ से नरहट, फतेहपुर होते हुए नवादा की ओर जाएगी। जबकि राजगीर से गया जाने वाले सभी वाहन वनगंगा मोड़ से गेहलोर होते हुए गया जी की ओर जाएगी। वहीं राजगीर से नवादा जाने वाले सभी वाहन नारदीगंज के कहुआरा मोड़ से बाबा के ढाबा होते हुए नवादा जाएगी। हालांकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पूर्व में ही 13 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम को स्थगित किए जाने की घोषणा की जा चुकी है।
पुलिस की मुस्तैदी
----------- इनसेट के लिए ---------- केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ कई थानों के थानाध्यक्ष मुस्तैद नवादा/हिसुआ, नसं/निसं विधि व्यवस्था के मद्देनजर हिसुआ थाना क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ कई थानों के थानाध्यक्ष पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहे हैं। जिले के कई थानों की पुलिस थानाध्यक्षों के नेतृत्व में संवेदनशील स्थानों पर प्रतिनियुक्त है। हिसुआ थाना के साथ ही बुंदेलखंड, नारदीगंज, सीतामढ़ी, नरहट, मेसकौर, सिरदला, नवादा नगर थाना, मुफस्सिल आदि थानों के थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ विभिन्न स्थानों पर प्रतिनियुक्त किए गए हैं। पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है।
सुरक्षा की निगरानी
जिले की पुलिस बल के साथ रैपिड एक्शन फोर्स, सीआरपीएफ और बीएमपी जवानों को भी विभिन्न स्थानों पर प्रतिनियुक्त किया गया है। स्वाट दस्ता भी क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील है। हरेक गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर मॉनीटरिंग की जा रही है। अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन पूरी तरह सख्त दिख रही है।
महापंचायत के लिए चेक नाका
सभी प्रमुख मार्गों पर चेक नाका स्थापित हिसुआ में लागू निषेधाज्ञा के बीच भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच द्वारा संभावित महापंचायत को लेकर पुलिस-प्रशासन ने हिसुआ बाजार आने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर चेक नाका स्थापित किया है। जहां पर पुलिस पदाधिकारियों की देखरेख में जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया है। हिसुआ-नवादा रोड में टीएस कॉलेज, नरहट जाने सड़क और स्टेशन रोड में इंटर विद्यालय के समीप, गया रोड में मॉडर्न स्कूल के समीप और राजगीर रोड में भूलन बिगहा तीन मुहानी के समीप चेक नाका बनाया गया है। इन स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है। इन मार्गों से होकर गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर प्रशासन की कड़ी नजर है।
फ्लैग मार्च द्वारा शांति का संदेश
पुलिस बलों ने किया फ्लैग मार्च हिसुआ बाजार में लगातार तीसरे दिन शनिवार को पुलिस बलों ने फ्लैग मार्च किया। थाना परिसर से निकल कर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पूरे बाजार का भ्रमण किया और शांति का संदेश दिया। लाइन डीएसपी के नेतृत्व में बीडीओ देवानंद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मृत्युंजय, सर्किल इंस्पेक्टर दिगंबर कुमार आदि फ्लैग मार्च में शामिल हुए। रैफ, सीआरपीएफ, बीएमपी के जवानों ने भी फ्लैग मार्च में भाग लिया।
बाजार की स्थिति सामान्य
-------------- हिसुआ बाजार में चहल-पहल बरकरार हिसुआ। पहली सितंबर को हुई घटना के बाद प्रशासनिक सतर्कता के बीच हिसुआ बाजार की स्थिति सामान्य बनी हुई है। लोग भयमुक्त होकर खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में प्रत्येक दिन दुकानें खुल रही हैं और चहल-पहल बरकरार है। वाहनों का परिचालन भी सामान्य बना हुआ है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। तीज और गणेशोत्सव को लेकर रविवार को भी बाजार की सभी दुकानें खुली रहेंगी, ताकि लोग आवश्यकता अनुसार खरीदारी कर सकें। क्षेत्र के लोग तीज पूजा और गणेश पूजा की तैयारियों में व्यस्त हैं। सोमवार को विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी।
(नवादा/हिसुआ से कुमार गोपी कृष्ण/उदय कुमार सिन्हा)


