पहले भी अवैध वसूली में पकड़े जा चुके हैं पुलिसकर्मी

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

भगवानपुर के दो दारोगा को 40 हजार रुपया घूस लेते पकड़ा गया। एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर चार सैप जवानों और पांच कथित माफियाओं को भी गिरफ्तार किया गया। कैमूर में अवैध वसूली से जुड़ी घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिनका पहले भी खात्मा हुआ है। एसपी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कर रहे हैं।

पहले भी अवैध वसूली में पकड़े जा चुके हैं पुलिसकर्मी

भगवानपुर के दो दारोगा को 40 हजार रुपया घूस लेते निगरानी की टीम ने थाना परिसर से 4 जून 2025 को किया था गिरफ्तार तत्कालीन एसपी हरप्रीत कौर ने भी अवैध वसूली में 32 सैप जवानों को पकड़ा था एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर चार सैप जवान व पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया (पेज तीन) भभुआ, कार्यालय संवाददाता।

कैमूर में अवैध वसूली

कैमूर में अवैध वसूली के मामलों में पहले भी कई पुलिस अधिकारी और सैप जवान गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हालांकि वर्दी को दागदार बनाने वाले इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा चुकी है। ताजा मामला भगवानपुर थाना से जुड़ा है, जहां पदस्थापित होमगार्ड जवान ने मुकदमा निष्पादन कराने के नाम पर अवैध राशि की मांग की थी। जब इसका वीडियो वायरल हुआ और एसपी को उपलब्ध कराया गया, तो उनके निर्देश पर गृह रक्षक मनोज कुमार बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया। अभी चार दिनों पहले मोहनियां चेकपोस्ट से पुलिस ने चार सैप जवान और पांच कथित इंट्री माफिया को गिरफ्तार किया था। इनके पास से पुलिस ने पैसा भी बरामद किया था। सभी को जेल भेजा गया है। भगवानपुर थाना में पदस्थापित दो दारोगा को भी मुकदमा निष्पादन के नाम पर घूलस लेते निगरानी की टीम ने पकड़ा था। इन्हें भी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई

वर्ष 2016 में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने अवैध वसूल के मामले में मोहनियां चेकपोस्ट से 32 जवानों को पकड़ा था। यह गिरफ्तारियां बता रही हैं कि कैमूर में वर्दीधारी भी अवैध वसूली कर रहे हैं। एसपी अपने माध्यम से भ्रष्ट आचरण वाले अन्य पुलिस कर्मियों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। गृह रक्षक किस बल पर मुकदमा निष्पादन के नाम पर रुपये मांगा था, इसमें कोई और पुलिसकर्मी तो शामिल नहीं हैं के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। अगर अन्य की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

गिरफ्तारी के मामले

केस 1 मोहनियां चेकपोस्ट पर 6 जुलाई की रात ट्रकों से अवैध वसूली मामले में पुलिस ने चार सैप जवान और पांच कथित इंट्री माफिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सैप जवानों में नवल किशोर प्रसाद, अनिल कुमार सिंह, चंद्रभूषण सिंह यादव, मनोज कुमार शामिल हैं। पुलिस ने अनिल कुमार, मदन खरवार, वीर बहादुर पासवान, संतोष कुमार, नीरज कुमार सिंह को भी पकड़ा है। गिरफ्तार लोगों के पास से 57760 रुपये नकद और नौ मोबाइल फोन बरामद किए थे। केस 2 निगरानी की टीम ने 4 जून 2025 को घूस लेते दो दारोगा को भगवानपुर थाना परिसर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार दारोगा में लक्की आनंद और राशिद कमाल शामिल थे। वह एक मुकदमा में परमालपुर निवासी प्रिंस कुमार सिंह व सूरज कुमार सिंह को गिरफ्तार नहीं करने के एवज में 40 हजार रुपया घूस लेते पकड़े गये थे। पतरिहा के अमित कुमार ने 24 मई 2025 को भगवानपुर थाना में प्रताप ऑटो एजेंसी के संचालक प्रिंस व सूरज के खिलाफ केस किया है। केस 3 वर्ष 2016 में मोहनियां चेकपोस्ट से अवैध वसूली को लेकर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने बड़ी संख्या में सैप जवानों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान उनके पास से 6.38 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। जानकार बताते हैं कि गिरफ्तार सभी सैप जवानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गई थी। नवागत एसपी भी ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भगवानपुर के दारोगा को कितनी रकम घूस लेते पकड़ा गया?
भगवानपुर के दारोगा को 40 हजार रुपया घूस लेते पकड़ा गया।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें