दरोगा से 50 हजार रुपये की ठगी, मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती जिले के रुधौली थाने में तैनात दरोगा राजकुमार सिंह से उनके रिश्तेदार की दुर्घटना की झूठी सूचना देकर 50 हजार रुपये ठग लिए गए। दरोगा ने पैसे ट्रांसफर करने के बाद अपने दामाद से बात की, तब जानकारी मिली कि कोई दुर्घटना नहीं हुई। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

दरोगा से 50 हजार रुपये की ठगी, मुकदमा दर्ज

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती जनपद के रुधौली थाने में तैनात प्रतापगढ़ जिला निवासी दरोगा से उनके रिश्तेदार के दुर्घटना में घायल होने की झूठी सूचना देकर 50 हजार रुपये ठग लिए जाने का मामला सामने आया है। दरोगा की सूचना पर रुधौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र स्थित किलाई गांव निवासी उप निरीक्षक राजकुमार सिंह वर्तमान में बस्ती जिले के रुधौली थाने पर तैनात हैं। उन्होंने रुधौली थाने में तहरीर दी और बताया कि उनके मोबाइल पर 14 जून को अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि उनके रिश्तेदार अवधेश सिंह का प्रयागराज में एक्सीडेंट हो गया है।

उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। वह तत्काल पंकज शाहू के क्यूआर कोड पर 50 हजार रुपये भेज दें। उन्होंने उसकी बात पर भरोसा किया और 25-25 हजार रुपये दो बार में ट्रांसफर कर दिया।राजकुमार सिंह ने बताया कि बाद में उनकी बात दामाद से हुई। उन्होंने घटना के बारे में पूछा तो मालूम हुआ कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था। यह जानकारी होने पर उन्होंने तुरंत एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा दी। साइबर सेल स्तर से बताया गया कि सम्बंधित खाते में भेजी गई पूरी रकम निकाल ली गई है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे ने बताया कि दरोगा की तहरीर के आधार पर आईटीए एक्ट और धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।