कैंसर पीड़ित आरक्षी की मौत
हिन्दुस्तान, गढ़वा
गढ़वा के अरंगी गांव निवासी कैंसर पीड़ित महेंद्र राम की मौत हो गई। वह पलामू पुलिस केंद्र में आरक्षी के पद पर कार्यरत थे और लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। घटना के बाद उनका पोस्टमार्टम कराया गया, और पुलिस मेंस एसोसिएशन ने सदर अस्पताल पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

गढ़वा। खरौंधी थाना क्षेत्र के अरंगी गांव निवासी कैंसर से पीड़ित महेंद्र राम की मौत हो गई। महेंद्र राम पलामू पुलिस केंद्र में आरक्षी के पद पर कार्यरत थे। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। आरक्षी के निधन की खबर सुनने पर पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।


