पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने फांसी लगाकर दे दी जान
अम्बेडकरनगर में एक पुलिस आरक्षी, संदीप कुमार ने किराए के मकान में आत्महत्या कर ली। वह 32 वर्ष के थे और हाल ही में छुट्टी से लौटे थे। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, लेकिन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पुलिस लाइन में तैनात एक आरक्षी ने किराये के मकान में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना पुलिस अधीक्षक के आवास के पीछे स्थित किराये के मकान की बताई जा रही है। मृतक आरक्षी की पहचान संदीप कुमार (32) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मऊ जनपद का रहने वाला था। वह वर्तमान में अम्बेडकरनगर पुलिस लाइन में मैस मुंशी के पद पर तैनात था।बताया जा रहा है कि संदीप कुमार करीब दो दिन पहले ही छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौटा था। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी प्राची सिंह एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह, सीओ सिटी नितीश तिवारी समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।फिलहाल
आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पारिवारिक कलह समेत अन्य संभावित कारणों को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।


