डिप्टी सीएम को सुनाई पुलिस की क्रूरता की दास्तान

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

री नहीं हुयी तो 3 सितंबर को यहां पहुंचे मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार फरियाद करने को जा रहा था। इसी बीच जहानगंज थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी समेत पुलिस कर्मिय

डिप्टी सीएम को सुनाई पुलिस की क्रूरता की दास्तान

फर्रुखाबाद, संवाददाता। कोरीखेड़ा प्रकरण में जहानगंज पुलिस अब फंसते दिखाई पड़ रही है। कोरीखेड़ा गांव के गुप्ता परिवार के एक बच्चे का अपहरण कर हत्या के मामले में पुलिस ने संवेदनशीलता की सारी हदें पार कर दीं। अपहरण और हत्या के मामले में नामजद अभियुक्तों की जब गिरफ्तारी नहीं हुई तो तीन सितंबर को यहां पहुंचे मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार फरियाद करने को जा रहा था। इसी बीच जहानगंज थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी समेत पुलिस कर्मियों ने गुप्ता परिवार से मारपीट कर दी थी। महिलाओं सें भी मारपीट की गई। वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। जिला स्तर पर जब किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई तो गुरुवार को पीड़ित परिवार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से उनके आवास पर मिलने लखनऊ पहुंचा। यहां पर पीड़ित परिवार की अंशिका गुप्ता ने पुलिस उत्पीड़न की पूरी दास्तां बयां की। इसको लेकर उपमुख्यमंत्री ने भी कड़ा रुख अपनाया। अंशिका ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने लखनऊ से एक टीम भेजकर जांच कराए जाने का आश्वासन दिया। इसके डीजीपी को भी निर्देश दिये।

शव आलू के खेत में मिला था

अंशिका ने डिप्टी सीएम को बताया कि पिछले साल 10 दिसंबर को शाम उसके 10 साल के भाई आशुतोष गुप्ता का अपहरण कर लिया गया था। 14 दिसंबर को आशुतोष की हत्या कर दी गयी और उसका शव आलू के खेत में पड़ा मिला था। मां पूनम देवी ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें थानाध्यक्ष की ओर से दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। न ही घटना का खुलाास किया गया। वर्तमान थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी और हमराह सिपाहियों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है। तीन सितंबर को समस्या के समाधान को वे लोग जनपद आगमन पर आये मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे थे। थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी और उनके हमराह सिपाही अनुज प्रताप सिंह, सोनू सिंह, एसआई कुंअरवीर सिंह, मुशी और दीवान राजेश कुमार व अन्य ने उसे और माता व परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली गलौज और मुकदमा लिखने की धमकी दी। उसके पास इसके साक्ष्य उपलब्ध हैं।

मां के बाल पकड़कर फर्श पर पटक दिया

अंशिका ने बताया कि थानाध्यक्ष की ओर से की गई अभद्रता व मारपीट का वीडियो चचेरे भाई आदेश और अवधेश गुप्ता बनाने लगे तो थानाध्यक्ष, आदेश गुप्ता से मोबाइल छीनने लगीं जिसका विरोध करने पर आदेश की मां सुनीता देवी के बाल पकड़कर फर्श पर पटक दिया गया। दोनों भाइयों के मोबाइल छीनकर उसका सारा डाटा, फोटो, पीडीएफ डिलीट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण से जाने के बाद छीने गये मोबाइल सात घंटे बाद सादा वर्दी में आये सिपाही की ओर से वापस किए गए। डिप्टी सीएम को बताया गया कि घटना के बाद से थानाध्यक्ष उसे और परिवार के लोगों को एलानियां झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही हैं। इस मामले में गैर जनपद के अधिकारियों से मुकदमे की जांच करायी जाए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦कोरीखेड़ा प्रकरण में क्या हुआ?−
कोरीखेड़ा प्रकरण में गुप्ता परिवार के बच्चे का अपहरण और हत्या हो गई, जिसमें पुलिस की संवेदनशीलता की सारी हदें पार हो गईं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडिप्टी सीएम को सुनाई पुलिस की क्रूरता की दास्तान