पौड़ी में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने रखा दो मिनट का मौन
हिन्दुस्तान, देहरादून
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर पौड़ी के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौन रखकर विभाजन की त्रासदी में प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शांति, सामाजिक एकता और भाईचारे के संदेश को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
पौड़ी में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने रखा दो मिनट का मौन
पौड़ी। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद पौड़ी के समस्त थाना एवं चौकी परिसरों, रिजर्व पुलिस लाइन पौड़ी व पुलिस कार्यालय पौड़ी में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर विभाजन की त्रासदी में प्रभावित हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौन के माध्यम से विभाजन के दौरान विस्थापन, पीड़ा और अपनों से बिछड़ने का दंश झेलने वाले लोगों को स्मरण किया गया। इस अवसर पर शांति, सौहार्द, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।


