शांति भंग की कोशिश बर्दाश्त नहीं : एसपी

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने मंगलवार रात पुलिस बल के साथ विभिन्न गांवों और नगरीय इलाकों में मार्च किया। उन्होंने तजियादारों से संवाद किया और शांति बनाए रखने की अपील की। एसपी ने सभी समुदायों के सहयोग की आवश्यकता बताई और शांति भंग करने की कोशिश पर चेतावनी दी।

शांति भंग की कोशिश बर्दाश्त नहीं : एसपी

एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने मंगलवार की रात भारी पुलिस बल के साथ कड़ा धाम, कोखराज और सैनी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों व नगरीय इलाकों में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने तजियादारों से सीधा संवाद किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। एसपी ने कहा कि त्योहार के मौके पर सभी समुदायों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने तजियादारों से आह्वान किया कि कोई भी समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। चेताया कि शांति भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पैदल मार्च के दौरान स्थानीय लोगों ने भी एसपी से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

एसपी ने कहा, समाज में सद्भाव और भाईचारे की मिसाल कायम रखें। छोटी-छोटी बातों को बढ़ने न दें। इस मौके पर डीएसपी सत्येंद्र तिवारी, प्रभारी निरीक्षक कड़ा धाम विनीत सिंह, त्रिलोकीनाथ पांडेय, चंद्रभूषण मौर्य समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।