किशनगंज : सुरक्षा को लेकर सुबह में थाना क्षेत्रों में चलाया गया मॉर्निंग गश्ती अभियान
किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। एसपी संतोष कुमार के निर्देशानुसार किशनगंज जिला

किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। एसपी संतोष कुमार के निर्देशानुसार किशनगंज जिला के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा विशेष मॉर्निंग गश्ती अभियान’ चलाया जा रहा है।इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रातः कालीन समय में जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखना, असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर पैनी नजर रखना तथा आमजनों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमें सुबह के समय लगातार भ्रमण एवं गश्ती कर रही हैं। पुलिस पदाधिकारियों द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर वाहनों की भी जांच की जा रही है।पुलिस की इस विशेष पहल से सुबह के समय आम लोगों, व्यवसायियों एवं राहगीरों के बीच सुरक्षा का माहौल मजबूत हो रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गश्ती व्यवस्था को लगातार सक्रिय रखा जा रहा है। पुलिस टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे इस विशेष मॉर्निंग गश्ती अभियान से पुलिस की सक्रियता बढ़ी है और आमजनों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है।


