पुलिस टीम पर फायरिंग के 12 आरोपियों पर केस

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती में कोतवाली पुलिस पर जानलेवा हमले के आरोप में 12 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस दौरान पुलिस ने असलहा, कारतूस और सुतली बम बरामद किए। अब बाकी आरोपितों की तलाश की जा रही है।

पुलिस टीम पर फायरिंग के 12 आरोपियों पर केस

बस्ती। कोतवाली पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने 12 लोगों को नामजद किया है। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस कार्यालय के अनुसार पुलिस टीम पर फायरिंग करने के दौरान टीम ने असलहा, कारतूस के साथ ही देशी सुतली बम भी बरामद किया था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोतीचंद राजभर की तहरीर पर प्रकरण में आरोपी शिवांश सिंह उर्फ हर्ष, अली खान उर्फ गोलू निवासी तुर्कहिया थाना कोतवाली, अहमद खान निवासी जयपुरवा, अतुल कुमार पाण्डेय निवासी मड़वानगर, अहमद मलिक निवासी तुर्कहिया, गुफरान इद्रीशी निवासी तुर्कहिया, जैद निवासी मिल्लतनगर, सादिक उर्फ नोडी निवासी पक्के थाना कोतवाली, हर्ष सिंह निवासी बैरिहवां, मोन्टी पुत्र अज्ञात निवासी पक्के गांधीनगर, अर्पित मिश्रा निवासी सिकटा गनेशपुर, इलहान निवासी गांधीनगर थाना कोतवाली और 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

इनमें से तीन आरोपित गिरफ्तार हुए हैं, शेष की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें