साइबर ठगी की रकम मिलने पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुरादाबादपुलिस ने ऑपरेशन सी-वाई वज्र के तहत एक युवक के खिलाफ साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज किया। जांच में पाया गया कि युवक के बैंक खाते में साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि मिली थी। एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन सी-वाई वज्र के तहत पुलिस ने एक युवक के खिलाफ साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज किया है। जांच के दौरान उसके बैंक खाते में साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज साइबर ठगी की शिकायतों की जांच के दौरान एक बैंक खाता संदिग्ध पाया गया। संबंधित बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि खाता मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव फत्तेपुर खास निवासी युवक के नाम पर संचालित है। जांच में सामने आया कि उक्त बैंक खाते में साइबर ठगी से संबंधित धनराशि प्राप्त हुई थी।
पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर प्रथम दृष्टया युवक का साइबर ठगी में संलिप्त होना पाया गया। इसके आधार पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


