दुष्कर्म के आरोपित की तलाश में पुलिस ने दी दबिश
हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
राजेपुर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की दादी की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ने किशोरी को अपने घर ले जाकर उसे बंद कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी की धर-पकड़ के लिए दबिश दे रही है।

दुष्कर्म के आरोपित की तलाश में पुलिस ने दी दबिश अमृतपुर।राजेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की दादी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित युवक किशोरी को अपने घर ले गया और कमरे में बंद कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। एक गांव की वृद्ध महिला ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि 15 अगस्त की रात करीब 10 बजे उसकी पौत्री को रात 10 बजे सौरभ नाम का एक युवक बहला फुसलाकर अपने घर ले गया जहां उसने कमरे में उसे बंद कर दुष्कर्म किया।
थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की दादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरेापित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।


