14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर में एक 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। किशोरी रेलवे स्टेशन के पास मिली और परिजनों ने उसे सुरक्षित घर लाया। आरोपी की तलाश जारी है।

14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

बलरामपुर संवाददाता। गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने कोतवाली गैसड़ी में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 10 जुलाई 2026 की शाम शमशेर पुत्र अकबर अली उनकी 14 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की। अगले दिन सूचना मिली कि किशोरी रेलवे स्टेशन चौराहे के पास मौजूद है। रेलवे स्टेशन के पुल पर रात भर रखने का आरोप परिजनों ने लगाया है।

परिजनों के मौके पर पहुंचने पर किशोरी सुरक्षित मिली और उसे घर लाया गया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर रेलवे स्टेशन ले गया था और पूरी रात रेलवे स्टेशन के पुल पर रखा। इसके बाद सुबह करीब चार बजे आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर 11 जुलाई को आरोपी शमशेर पुत्र अकबर अली के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आरोपी की तलाश में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।