दुष्कर्म के आरोपित के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

सिवाईपट्टी पुलिस ने डाकघर द्वारा इश्तेहार चिपकाकर आरोपित रोहित कुमार को सरेंडर करने का आदेश दिया है। रोहित पर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप है और वह लंबे समय से फरार है। पुलिस ने कई बार छापेमारी की, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई।

दुष्कर्म के आरोपित के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिवाईपट्टी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपित पैगम्बरपुर के रोहित कुमार के घर पर रविवार को इश्तेहार चिपकाया। वह लंबे समय से फरार चल रहा है। रोहित पर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। थानाध्यक्ष कुमार त्रिपुरारी राय ने बताया कि घटना 11 सितंबर 2024 की है। पुलिस ने कई बार छापेमारी की, लेकिन आरोपित पुलिस की पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने अब आरोपित के घर पर इश्तेहार चिपका कर उसको सरेंडर करने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर पुलिस जल्दी कोर्ट से आदेश लेकर कुर्की जब्ती की कार्रवाई करेगी।

Kaushalendra Jha

लेखक के बारे में

Kaushalendra Jha
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।