सन्नी हत्याकांड के 2 आरोपितों के घर चिपकाया इश्तेहार
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
इस्लामपुर, निज संवाददाता। सन्नी हत्याकांड के 2 आरोपितों के घर चिपकाया इश्तेहार सन्नी हत्याकांड के 2 आरोपितों के घर चिपकाया इश्तेहार

इस्लामपुर, निज संवाददाता। खुदागंज थाना क्षेत्र के अर्जुन सेरथुआ खुर्द गांव के पास सन्नी पासवान की हत्या की गयी थी। शनिवार को पुलिस ने इसके तीन आरोपितों के घर पर इश्तेहार चिपकाकर सरेंडर करने का नोटिस दिया। थानाध्यक्ष दुर्गेश प्रसाद गहलौत ने बताया कि हत्या के सभी आरोपित फरार है। कोर्ट के आदेश पर नामजद आरोपित हाजीपुर-चन्द्रनटई गांव निवासी विकास यादव, अजय यादव और गुलशन कुमार के घर पर ढोल बजाकर इश्तेहार चिपकाया गया। निश्चित अवधि में सरेंडर नहीं करने पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई हो सकती है। (इस्लामपुर से अनुज कुमार)


