दो किशोरों की हत्या में एक संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी

हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र में दो किशोरों की हत्या का मामला है। पुलिस ने एक किशोर को हिरासत में लिया है, लेकिन महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिली है। अब तक 10 संदिग्धों से पूछताछ हो चुकी है। परिजनों ने पुलिस को कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है।

दो किशोरों की हत्या में एक संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी

देवघर,प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र में दो किशोरों की हत्या के मामले में पुलिस जांच जारी है। पुलिस ने मामले में एक और किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। हालांकि पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए किशोर से घटना के संबंध में पुलिस को कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिली है। अब तक की पूछताछ में किशोर का घटना से किसी प्रकार का संबंध सामने नहीं आया है। जानकारी के अनुसार दोनों किशोरों की हत्या के मामले में पुलिस अब तक करीब 10 संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है।

जांच की प्रक्रिया

पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच करते हुए घटना के कारण और हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। संदिग्धों से पूछताछ के साथ पुलिस घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है। हालांकि अब तक हत्याकांड का उद्भेदन नहीं हो सका है। इधर मृतक दोनों किशोरों के परिजनों ने पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने आवेदन में कुछ लोगों के नाम का उल्लेख करते हुए उनके खिलाफ भी जांच और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि 28 जुलाई 2026 को तपोवन के पास स्थित एक गड्डा में दो किशोर का शव मिला था । जिसका पोस्टमार्टम होने के बाद दोनों किशोर का संदिग्ध मौत हत्या में बदल गया है। जिसके कारण मामला तूल पकड़ने लगा है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦दो किशोरों की हत्या का मामला कहाँ हुआ है?−
यह मामला देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र में हुआ है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदो किशोरों की हत्या में एक संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी