निखार हत्याकांड में गोकुल नगर में छापेमारी, पांच और हिरासत में
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
निखार हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने सहारा सिटी और गोकुल नगर में छापेमारी कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया। सभी पर शूटरों को पनाह देने का आरोप है। चांडिल पुलिस ने अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

निखार हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस रिमांड में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। सोमवार देर रात भी पुलिस द्वारा मानगो में सहारा सिटी में छापेमारी कर एक को हिरासत में लिया गया था। इधर, मंगलवार को भी पुलिस ने एमजीएम थाना क्षेत्र के गोकुल नगर में छापेमारी की और पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई जहां सभी से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार सभी पर शूटरों को पनाह देने का आरोप है। इधर मामले में चांडिल पुलिस ने अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह को जेल भेज दिया। कुछ दिन पूर्व सिंटू सिंह की इंदौर से हुई थी गिरफ्तारी पुलिस ने इसके पास से एक मोटरसाइकिल और हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को भी किया है।


