लूट के खुलासे को गुड़गांव से अंबाला तक टीमों के छापे

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

शिकोहाबाद में पुलिस पिछले चार दिनों से स्वर्णकार के आभूषण और नकदी की लूट के मामले की जांच कर रही है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने हरिओम वर्मा से 65 लाख रुपये के आभूषण और 1.65 लाख रुपये की नकदी लूट ली। पुलिस विभिन्न राज्यों में लुटेरों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

लूट के खुलासे को गुड़गांव से अंबाला तक टीमों के छापे

शिकोहाबाद में स्वर्णकार से आभूषणों और कैश की लूट के मामले में पुलिस की दबिशें पिछले चार दिनों से चल रही हैं। कभी टीम गुड़गांव में दबिशें दे रही है तो दूसरी टीमें अंबाला तक पहुंच गई हैं। लुटेरों के जहां भी सुराग मिल रहे हैं वहीं पर पुलिस उनको जल्द से जल्द दबोचने की कोशिश में जुटी है। कटरा बाजार में आभूषण की दुकान करने वाले हरिओम वर्मा से बाइक सवार तीन बदमाशों ने शुक्रवार की रात आँखों में मिर्च झोंककर कर 65 लाख से अधिक के सोने की आभूषण, 1 लाख 65 हजार की नगदी लूट ली थी। उसके बाद से ही पुलिस लगातार लुटेरों की खोज में जुटी हुई है।आधा

दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक के साथ ही प्रभारी निरीक्षक खुद विगत तीन दिनों ने विभिन्न राज्यों में बदमाशों को खोजने के लिए खाक छान रहे हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।