अपराधियों के नेटवर्क एवं सप्लाई चेन के मूल स्रोत तक पहुंचें : एसपी

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

शराब व मादक पदार्थ के तस्करों के अड्डे को करें चिन्हित, कड़ौना और कल्पा थाने का भी औचक निरीक्षण कर देखी कार्य प्रणाली

अपराधियों के नेटवर्क एवं सप्लाई चेन के मूल स्रोत तक पहुंचें : एसपी

शराब व मादक पदार्थ के तस्करों के अड्डे को करें चिन्हित नगर थाने में अधिकारियों और टाइगर मोबाइल टीम के साथ की गयी समीक्षा बैठक कड़ौना और कल्पा थाने का भी औचक निरीक्षण कर देखी कार्य प्रणाली जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। एसपी कोटा किरण कुमार ने शराब एवं अन्य मादक पदार्थ कि तस्करों के खिलाफ पुलिस की मुहिम को और तेज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस अधिकारी गण धंधेबाजों के अड्डे को चिन्हित करें। अपराधियों के नेटवर्क और सप्लाई चेन के मूल स्रोत तक पहुंचे और कार्रवाई करें।

पुलिस की समीक्षा बैठक

एसपी ने मंगलवार की रात जहानाबाद नगर थाना में पुलिस पदाधिकारियों, थाना कर्मियों एवं टाइगर मोबाइल टीम के साथ अपराध नियंत्रण की समीक्षा बैठक की और उक्त निर्देश दिया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर उमेश कुमार, अन्य पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में टाइगर मोबाइल टीम के पुलिसकर्मी उपस्थित थे। इस दौरान एसपी ने केस डायरी के अवलोकन एवं लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन की समीक्षा की।

अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई

बैठक में अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के अड्डों को चिन्हित कर लगातार निगरानी रखने और लक्षित छापेमारी कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए गए। अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी टीमों को पूरी तरह सक्रिय और मुस्तैद रहने को कहा गया। एसपी द्वारा कड़ौना एवं कल्पा थाना का भी औचक निरीक्षण किया गया। दोनों थाने की कार्यप्रणाली एवं सुरक्षा व्यवस्था की उन्होंने गहन समीक्षा की। इस दौरान अभिलेखों, सीसीटीवी, महिला हेल्प डेस्क, ओडी जांच, हाजत सुरक्षा, स्टेशन डायरी सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी, प्रभावी वाहन जांच, रात्रि गश्ती एवं विधि - व्यवस्था ड्यूटी को सुदृढ़ बनाने, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन तथा शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। फोटो- 02 सितम्बर जेहाना- 23 कैप्शन- शहर स्थित नगर थाने का बुधवार को निरीक्षण करते एसपी कोटा किरण कुमार。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एसपी कोटा ने क्या निर्देश दिए हैं?
एसपी कोटा किरण कुमार ने शराब एवं अन्य मादक पदार्थ कि तस्करों के खिलाफ पुलिस की मुहिम को और तेज करने का निर्देश दिया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअपराधियों के नेटवर्क एवं सप्लाई चेन के मूल स्रोत तक पहुंचें : एसपी