बेलसंड विधायक की बढ़ी घेराबंदी, वारंट से पहले साक्ष्य जुटाने की मुहिम

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में विधायक अमित कुमार रानू और उनके करीबियों से जुड़े 27 मामलों में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अब पुख्ता साक्ष्य जुटाने में लगी है, ताकि न्यायालय में मामला मजबूत हो सके। घटनास्थल के वीडियो साक्ष्य भी केस डायरी में शामिल किए गए हैं। सोनू सिंह की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस ने घेराबंदी की है।

बेलसंड विधायक की बढ़ी घेराबंदी, वारंट से पहले साक्ष्य जुटाने की मुहिम

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू और उनके करीबियों से जुड़े 27 मामलों में पुलिस ने घेराबंदी तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस अब सीधे गिरफ्तारी वारंट से पहले पुख्ता साक्ष्य जुटाने की मुहिम में लगी है, ताकि न्यायालय में मामला मजबूत रहे। इस कड़ी में अब तक आठ गवाहों का बयान दर्ज कराया गया है।

पुलिस के प्रयास

पुलिस ने घटनास्थल और तोड़फोड़ से जुड़े वीडियो साक्ष्य भी संकलित कर केस डायरी में शामिल किए हैं। बताया जा रहा है कि अहियापुर के झपहां व सहबाजपुर सलेम और ब्रह्मपुरा के लक्ष्मी चौक के पास फर्जी दस्तावेज से जमीन हड़पने व कब्जा करने का विधायक, उसके भाई सोनू सिंह व सिंडिकेट से जुड़े अन्य के खिलाफ आरोप लगाया गया है। कई मामलों में पीड़ितों द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेज, जमीन के कागजात और फर्जीवाड़े से जुड़े सबूतों का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सभी साक्ष्यों को एकत्रित करने के बाद पक्के सबूत के साथ न्यायालय में वारंट के लिए आवेदन पेश किया जाएगा। इससे पहले की कार्रवाई में किसी तरह की तकनीकी चूक न हो, इसलिए सुपरविजन स्तर पर हर बिंदु की जांच हो रही है।

सोनू सिंह की आने की सूचना पर चला अभियान

विधायक के भाई सोनू सिंह की गिरफ्तारी के लिए देर रात तक ब्रह्मपुरा और सदर थाना क्षेत्रों में घेराबंदी की गई। ब्रह्मपुरा से बीबीगंज की ओर जाने वाले मार्ग से सोनू सिंह के निकलने की पुलिस को सूचना मिली थी। इसके आधार पर लक्ष्मी चौक से ब्रह्मपुरा और एनएच पर बीबीगंज में सघन जांच अभियान चलाया गया। इधर, पुलिस की विशेष टीम उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया गया कि विधायक के भाई के खिलाफ भी कई मामलों में संलिप्तता सामने आई है और उसके खिलाफ वारंट के लिए पुलिस पहले ही न्यायालय में अर्जी दाखिल कर चुकी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦विधायक अमित कुमार रानू और उनके करीबियों के खिलाफ कितने मामले हैं?−
विधायक अमित कुमार रानू और उनके करीबियों से जुड़े 27 मामले हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबेलसंड विधायक की बढ़ी घेराबंदी, वारंट से पहले साक्ष्य जुटाने की मुहिम