इंस्पेक्टर नीरज मालिक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

इंस्पेक्टर नीरज मालिक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

इंस्पेक्टर नीरज मालिक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

बुलंदशहर में युवक का अपहरण कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने, छह लाख रुपये की वसूली, मारपीट, ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के मुकदमे में नामजद इंस्पेक्टर नीरज मलिक की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), न्यायालय संख्या-2 सुधाकर दबे की कोर्ट में इस मामले में सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने गंभीर अपराध पाते हुए याचिका को खारिज कर दिया है.

शिकायतकर्ता का आरोप

बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी सलमान ने डीआईजी मेरठ को एक शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि 30 अप्रैल को तत्कालीन इंस्पेक्टर सिकंदराबाद नीरज मलिक, दरोगा अरुण कुमार, कांस्टेबल योगेश समेत सात लोगों ने उसे गुलावठी टोल प्लाजा से उठाया और सिकंदराबाद कोतवाली ले गए। यहां धमकी देते हुए 20 लाख की मांग की। रकम नहीं देने पर ड्रग्स केस में फंसाने, एनकाउंटर करने और परिवार को फंसाने की धमकी दी गई थी। छह लाख रुपये वसूली के बाद छोड़ा। डीआईजी ने पूरे मामले में जांच शुरू कराई। इसी आधार पर 31 जुलाई को नीरज मलिक समेत सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ सिकंदराबाद थाने में बीएनएस की धारा 115(2), 308(7), 127(2), 352, 351(2) और धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में याचिका लगाई थी.

अग्रिम जमानत की दलीलें

अग्रिम जमानत के लिए नीरज मलिक की ओर से दलील दी गई कि उन्हें झूठा फंसाया गया है और घटना के समय वह मौके पर मौजूद नहीं थे। बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि एफआईआर में नीरज मलिक द्वारा शिकायतकर्ता को उठाने अथवा उससे पैसे मांगने का कोई विशिष्ट आरोप नहीं है तथा सीसीटीवी फुटेज में भी वह शिकायतकर्ता के साथ दिखाई नहीं दे रहे हैं। वहीं, अभियोजन की ओर से सरकारी वकील महेंद्र सिंह प्रजापति ने अग्रिम जमानत का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि नीरज मलिक और उनके साथी शिकायतकर्ता को जबरन टोल प्लाजा से उठाकर थाने लाए थे और एनडीपीएस के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। अदालत ने केस डायरी और पुलिस प्रपत्रों का अवलोकन करने के बाद कहा कि आरोपी स्वयं थाना प्रभारी था और उसके विरुद्ध शिकायतकर्ता को झूठे मुकदमे में फंसाने, पैर में गोली मारने की धमकी देने तथा रिश्वत के रूप में पांच लाख 86 हजार रुपये प्राप्त करने जैसे गंभीर आरोप हैं। इन परिस्थितियों में अदालत ने अग्रिम जमानत दिए जाने का पर्याप्त आधार नहीं पाया। अदालत ने स्पष्ट किया कि मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी किए बिना नीरज मलिक की अग्रिम जमानत अर्जी निरस्त की जाती है.

सामान्य प्रश्न

नीरज मलिक पर क्या आरोप लगाए गए हैं?
नीरज मलिक पर युवक का अपहरण कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने, मारपीट, और ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देने के आरोप हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइंस्पेक्टर नीरज मालिक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज