विभिन्न थानों की पुलिस ने छह वारंटी-वांछित पकड़े
हिन्दुस्तान, सीतापुर
सीतापुर में विभिन्न थानों की पुलिस ने छह वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हुए आरोपियों में साबिर अली, नत्थू, विनोद, कौशल यादव, नीरज सिंह भदौरिया, और अमन सिंह शामिल हैं। सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

सीतापुर। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने छह वारंटी और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। रामपुर मथुरा पुलिस ने टपरा निवासी साबिर अली, पिसावां पुलिस ने नौगवा निवासी नत्थू व विनोद, कमलापुर पुलिस ने खगेसियामऊ निवासी कौशल यादव और कमलापुर निवासी नीरज सिंह भदौरिया तथा बिसवां पुलिस ने भिठमनी निवासी अमन सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की।


