मांस बरामदगी में पांच आरोपी और गिरफ्तार
लखीमपुर, संवाददाता। थाना फूलबेहड़ पुलिस ने प्रतिबंधित मांस बरामदगी में पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उसमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों के क

थाना फूलबेहड़ पुलिस ने प्रतिबंधित मांस बरामदगी में पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उसमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस व धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फूलबेहड़ पुलिस ने रविवार को मांस बरामदगी में फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सलमान उर्फ बाबू, मतीन, बनाफर, मोबीन व माया के रूप में हुई है। आरोपी मोबीन के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस, जबकि सलमान उर्फ बाबू के पास से दो छुरियां और एक बांका बरामद हुआ है।
सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई दुर्गेश कुमार शर्मा, श्रवण कुमार यादव, अशोक कुमार यादव सहित थाना फूलबेहड़ के पुलिसकर्मी शामिल रहे।


