थाना स्तर पर टॉप-10 अपराधियों की गिरफ्तारी को बनाएं टीम : आईजी

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा ने दीदारगंज थाना और फतुहा डीएसपी-2 कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद विशेष टीमों का गठन करने का आदेश दिया। उन्होंने लंबित अनुसंधान मामलों की नियमित समीक्षा, जेल से छूटे अपराधियों की निगरानी, और थानों में साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया।

थाना स्तर पर टॉप-10 अपराधियों की गिरफ्तारी को बनाएं टीम : आईजी

जिन थानों में टॉप-10 अपराधी चिन्हित हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की जाए और लगातार छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। जिन थानों में अनुसंधान संबंधी मामले अधिक लंबित हैं, वहां वरीय अधिकारी नियमित समीक्षा कर उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। यह निर्देश पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) जितेंद्र राणा ने शुक्रवार को दीदारगंज थाना और फतुहा डीएसपी-2 कार्यालय के निरीक्षण के बाद दिए। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षी पदाधिकारी गंभीर अपराधों से संबंधित प्रमुख कांडों की अलग से समीक्षा करें। जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए। भूमिहीन थानों, डीएसपी कार्यालय और पुलिस निरीक्षक कार्यालय के लिए शीघ्र भूमि चिन्हित करने का भी निर्देश दिया।

साथ ही सभी पुलिस कार्यालयों में साफ-सफाई और सुव्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। आईजी ने सोनारा पंचायत के खासपुर गांव में निर्माणाधीन दीदारगंज थाना भवन और बैरक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए डीएसपी और थानाध्यक्ष समय-समय पर स्थल का निरीक्षण करते रहें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsथाना स्तर पर टॉप-10 अपराधियों की गिरफ्तारी को बनाएं टीम : आईजी