अस्पताल में चोरी, एफआईआर दर्ज

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

प्रतापगढ़ के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में ऑक्सीजन पाइप और अन्य उपकरणों की चोरी के आरोप में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। सिक्योरिटी गार्ड ने चोरी के आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, और सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध महिलाएं चोरी करते हुए दिखाई दे रही हैं। मामला दर्ज किया गया है।

अस्पताल में चोरी, एफआईआर दर्ज

प्रतापगढ़, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में ऑक्सीजन पाइप, तार, फ्रिज का कम्प्रेशर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, नलों की टोंटी आदि चुराने के आरोप में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मंगलवार देर शाम इमरजेंसी के पीछे वाले रूम से खटपट की आवाज सुनकर सिक्योरिटी गार्ड भीतर गया तो चोरी करने का आरोपी बाथरूम में छिपा मिला। चर्चा रही कि दो संदिग्ध पकड़े गए थे। लेकिन पुलिस चौकी को सौंपने में अस्पतालकर्मियों के पसीने छूट गए। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ऐसा ही एक मुकदमा अस्पताल के इलेक्ट्रीशिएन प्रमोद शुक्ला की तहरीर पर दर्ज हुआ है।

जिसमें 14 अगस्त को भी चोरी होने की सूचना दी गई है। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में 17 अगस्त की सुबह दो महिलाएं खाली बोरी लेकर भीतर जाते और भरी बोरी लेकर बाहर निकलते दिखाई दे रही हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअस्पताल में चोरी, एफआईआर दर्ज