सड़क जाम मामले में हुआ मामला दर्ज
हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
कल्याणपुर में 7 सितंबर को भट्टी चौक पर सड़क जाम मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद एवं 20 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जयकरण पासवान की समस्तीपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके चलते लोगों ने सड़क जाम कर दी थी। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक पर विगत 7 सितंबर को हुई सड़क जाम मामले में पुलिस ने दो लोगों को नामजद एवं 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। ज्ञात हो की गुलाब टोल सिंधिया गांव निवासी जयकरण पासवान का इलाज के दौरान समस्तीपुर में मौत हो गई थी। जिसको लेकर लोगों ने समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क को भट्टी चौक के नजदीक सड़क जाम कर दिया था। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि सड़क जाम मामले में मामला दर्ज करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


