कुसमाडीह में बीडीओ को बंधक बनाने के मामले में एफआइआर

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

सरिया के कुसमाडीह में 3 सितंबर को एसआइआर विशेष शिविर के दौरान विवाद के बाद बीडीओ ललित नारायण तिवारी को ग्रामीणों ने करीब 5 घंटे बंधक बनाया। पुलिस ने इस मामले में पांच प्रमुख आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जबकि कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

कुसमाडीह में बीडीओ को बंधक बनाने के मामले में एफआइआर

सरिया। सरिया थाना क्षेत्र के कुसमाडीह में तीन सितंबर को आयोजित एसआइआर विशेष शिविर के दौरान हुए विवाद के बाद बीडीओ को करीब पांच घंटे तक बंधक बनाए रखने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में पांच से अधिक लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, एसआइआर विशेष शिविर के दौरान विवाद के बाद सरिया के बीडीओ ललित नारायण तिवारी को ग्रामीणों ने करीब पांच घंटे तक बंधक बनाकर रखा था। बाद में अधिकारियों की पहल पर देर रात ग्रामीणों ने उन्हें मुक्त किया।

इस मामले में सरिया थाना पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी सरिया थाना कांड संख्या 140/26 के तहत दर्ज किए जाने की जानकारी है। थाना प्रभारी पिंकू सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों में आजाद अंसारी, मोहन, दीपक समेत अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकुसमाडीह में बीडीओ को बंधक बनाने के मामले में एफआइआर