नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म में नौ दिन में आरोप पत्र

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसके परिवार के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने केवल 9 दिन में आरोप पत्र कोर्ट में पेश कर दिया है। मुख्य आरोपी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में दुष्कर्म, पाक्सो, और मारपीट के तहत कई धाराएं लगाई गई हैं।

नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म में नौ दिन में आरोप पत्र

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म और उसके परिवार के साथ मारपीट कर धमकी देने के मामले में जैतपुरा पुलिस ने महज 9 दिन में आरोप पत्र कोर्ट में पेश कर दिया है। मुख्य आरोपी समेत कुल चार को गिरफ्तार किया गया है। इसके विवेचक वरिष्ठ उप निरीक्षक गजराज भारती हैं। थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 6 जुलाई की सुबह नौ साल की बच्ची से पड़ोस के समीर अहमद ने दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने पूछा तो उसने आपबीती बताई। इस पर बच्ची के परिजन आरोपी एवं उसके परिजनों से आपत्ति जताने पहुंचे।

आरोप है कि मुख्य आरोपी समीर अहमद, उसके भाइयों रफीक उर्फ कल्लू, सलीम और उसकी मां ने विवाद कर लिया। बच्ची के परिजनों से मारपीट की। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसी दिन मुकदमा दर्ज करते हुए अगले दिन मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बाद में अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं। दुष्कर्म, पाक्सो, मारपीट, धमकी समेत अन्य कई धाराओं में केस दर्ज है। बताया कि गिरफ्तारी के साथ ही सभी चारों आरोपियों के खिलाफ गुरुवार को न्यायायल में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया। जल्द सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsनौ साल की बच्ची से दुष्कर्म में नौ दिन में आरोप पत्र