कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की फोटो से छेड़छाड़ करने में मुकदमा
बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री

बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।भीमपुरा थाना क्षेत्र के अमहिया समभूर निवासी तथा सुभासपा के विधानसभा इकाई के अध्यक्ष डॉ. हरिनाथ राजभर ने बुधवार को उभांव पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की वास्तविक फोटो के साथ एक फेसबुक यूजर ने डिजिटल रुप से छेड़छाड़ की है।
उनका कहना है कि आरोपी ने मंत्री के फोटो को मेढक के शरीर के साथ प्रदर्शित करने वाली आपत्तिजनक तथा अपमानजनक तस्वीर तैयार की है। उक्त तस्वीर को मो. कलीम नाम यूजर के द्वारा सार्वजनिक रुप से प्रसारित किया गया है। उसने पोस्ट में हंसी वाली इमोजी लगाने के साथ ही कमेंट भी लिखा है। डॉ. हरिनाथ का कहना है कि यह मंत्री को जानबूझकर अपमानित करने तथा राजनीतिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने के लिए किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सार्वजनिक शांति में बाधा डालने तथा विभिन्न समुदायों के बीच शत्रुता और घृणा फैलाने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है।


