बहू से परेशान होकर वृद्ध ने दी थी जान

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

पौली गांव में वृद्ध साबिर हसन के फांसी लगाने के मामले में उनके बेटे राशिद हसन की शिकायत पर पुलिस ने बहू और तीन अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साबिर का शव 23 अगस्त को मिला था, और बेटे का आरोप है कि मानसिक प्रताड़ना के चलते उन्होंने आत्महत्या की।

बहू से परेशान होकर वृद्ध ने दी थी जान

खखरेरु,संवाददाता। थाना क्षेत्र के पौली गांव में वृद्ध साबिर हसन के फांसी लगा जाने देने के मामले में पुलिस ने बेटे की तहरीर पर बहू समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के बेटे राशिद हसन तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। बेटे ने बताया कि पिता ने मौत से कुछ घंटे पहले फोन पर रोते हुए मानसिक प्रताड़ना की बात बताई थी।बता दें कि 23 अगस्त को साबिर हसन का शव घर के आंगन में फंदे से लटका मिला था। घटना के बाद बेटे ने भाभी गुलफ्सा बानो, उसकी मां साजदा बानो, भाभी की बहन मारुफा और मारूफा के पति यासीन पर पिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

बताया कि लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर साबिर ने आत्मघाती कदम उठाया। बेटे ने बताया कि 22 अगस्त की रात को पिता ने फोन कर प्रताड़ना की बात बताई थी। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कॉल रिकॉर्डिंग समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबहू से परेशान होकर वृद्ध ने दी थी जान