राजस्व और पुलिस टीम पर हमले में पांच नामजद

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

रामनगर (जौनपुर) में भूमि विवाद की जांच के दौरान पुलिस और राजस्व टीम पर हुए हमले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को हुई इस घटना में नौ पुलिसकर्मी और राजस्व कर्मी घायल हुए थे। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

राजस्व और पुलिस टीम पर हमले में पांच नामजद

रामनगर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के चढ़ई ढेकहा गांव में शनिवार को भूमि विवाद की जांच के दौरान राजस्व एवं पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई हेड कांस्टेबल शिवदास तिवारी की तहरीर पर की गई है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस टीम विवादित भूमि की जांच के लिए गांव पहुंची थी। आरोप है कि जांच के दौरान एक पक्ष के लोगों ने टीम पर हंसिया, ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया।

घटना में थानाध्यक्ष निखिलेश तिवारी, हेड कांस्टेबल विजय दुबे, कांस्टेबल गौरव यादव, कांस्टेबल रितेश प्रसाद, महिला कांस्टेबल गरिमा सिंह, महिला कांस्टेबल सुषमा गुप्ता, लेखपाल मनोज कुमार यादव , महिला कांस्टेबल भावना गौतम समेत 9 पुलिसकर्मी एवं राजस्व कर्मी घायल हो गए थे। इस मामले में हेड कांस्टेबल शिवदास तिवारी की तहरीर पर घनश्याम विश्वकर्मा पुत्र लल्ला विश्वकर्मा, सुमन पत्नी घनश्याम विश्वकर्मा, खुशी, जमुना प्रसाद तथा संगम लाल पुत्रगण घनश्याम विश्वकर्मा के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोक सेवकों पर हमला करने, मारपीट, बलवा और अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस सदर्भ मे थानाध्यक्ष नेवढ़िया निखिलेश तिवारी ने बताया कि सभी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश दी जा रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsराजस्व और पुलिस टीम पर हमले में पांच नामजद