विवाहिता की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

हरिद्वार, संवाददाता।विवाहिता की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्जविवाहिता की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्जविवाहिता की मौत के माम

विवाहिता की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में दहेज में कार की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसकी संदिग्ध मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार महेंद्र कुमार पुत्र स्व. राम गोपाल निवासी मोहल्ला तेलियान ने कोर्ट में शिकायत पत्र देकर बताया कि उनकी बेटी शिवानी का विवाह 21 अप्रैल को टिबड़ी निवासी नवीन कुमार पुत्र नौरंग भगत से हुआ था। आरोप है कि शादी में कार को छोड़ कर फ्रिज, टीवी, सोफा सेट, डबल बेड, वाशिंग मशीन, कूलर समेत अन्य सामान दहेज में दिया गया।

इसके बावजूद पति नवीन कुमार, ससुर नौरंग भगत, सास सुंदरी देवी, देवर संदीप व विपिन और देवरानी आरती कार की मांग को लेकर शिवानी से मारपीट और प्रताड़ना करते थे। आरोप है कि 29 जून की रात शिवानी ने फोन कर परिजनों से बचाने की गुहार लगाई। परिजन ससुराल पहुंचे तो वह कमरे में मृत मिली। ससुराल पक्ष ने फांसी लगाने की बात कही। वहीं एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविवाहिता की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज