दो सगे भाई समेत 05 पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
संतकबीरनगर के बखिरा थाना क्षेत्र के हारापट्टी में एक परिवार पर हमला करने के मामले में पुलिस ने दो भाइयों सहित 05 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पड़ोसियों ने लोहे के रॉड और धारदार हथियारों से जान से मारने की नीयत से हमला किया।

संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के हारापट्टी में तीन दिन पूर्व एक परिवार के लोगों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो सगे भाई समेत 05 के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। हारापट्टी के रहने वाले पीड़ित परिवार के मुहम्मद मुस्तफा पुत्र मोहम्मद मुकतार, अयूब उर्फ पप्पू पुत्र मुहम्मद मुस्तफा, फातमा खातून पत्नी मुहम्मद अयूब एवं मुन्नी पत्नी मुहम्मद सम्मी का आरोप है कि 28 अगस्त की शाम साढ़े पांच बजे उसके पड़ोसी अरमान व सुहेल, सरफराज, रज्जुल की पत्नी व तबरेज उसके घर पर चढ़ आए। आरोप है कि लोहे के रॉड तथा धारदार लोहे से जान से मारने की नीयत से सिर एवं शरीर पर हमला कर दिए।
गाली गलौज देते हुए जानमाल की धमकी दिए। इन लोगो के साथ तीन अन्य लोग थे। एसओ उमाशंकर तिवारी ने बताया कि अरमान, सुहेल, सरफराज, रज्जुल की पत्नी व तबरेज के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया।


