तिहरे हत्याकांड के आरोपी सौरभ सैनी पर पुलिस ने की एनएसए की कार्रवाई

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

तिहरे हत्याकांड के आरोपी सौरभ सैनी पर पुलिस ने की एनएसए की कार्रवाईतिहरे हत्याकांड के आरोपी सौरभ सैनी पर पुलिस ने की एनएसए की कार्रवाईतिहरे हत्याकांड

तिहरे हत्याकांड के आरोपी सौरभ सैनी पर पुलिस ने की एनएसए की कार्रवाई

कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के सुभाष रोड स्थित एक जिम में गोली मारकर तीन युवकों की हत्या के आरोपी सौरभ सैनी उर्फ सीटू पर पुलिस ने एनएसए की कार्रवाई की। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि 25 अप्रैल की रात को सुभाष मार्ग पर स्थित जिम पर अमरदीप, मनीष और आकाश की हत्या कर दी गई थी। इसमें पुलिस ने दस लोगों के ​खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसमें गिरफ्तार आरोपी सौरभ सैनी उर्फ सीटू जिला कारागार में बंद है और जेल से बाहर आने के लिए न्यायालय में जमानत का प्रयास कर रहा है।

इसी के चलते आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई करते हुए जिला कारागार में नोटिस तामील कराया गया है । शेष अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।