पुलिस मुठभेड़ में गाज़ियाबाद का बदमाश गोली लगने से घायल,गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

पुलिस मुठभेड़ में गाज़ियाबाद का बदमाश गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में गाज़ियाबाद का बदमाश गोली लगने से घायल,गिरफ्तार

गुलावठी अंडरपास के पास रविवार की देर रात पुलिस की छिनैती के एक वांछित बदमाश से मुठभेड़ हो गई। बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने के बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हृदयपुर की ओर से बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस के रुकने के इशारे को नजरअंदाज कर दोनों कांवरा-हृदयपुर मार्ग की ओर भाग निकले।

पीछा करने पर उनकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान जाकिर पुत्र पप्पन निवासी हामिद कॉलोनी, थाना विजयनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त बाइक, एक मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।पुलिस के अनुसार जाकिर शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ गाजियाबाद, नोएडा व बुलंदशहर के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, चोरी, टप्पेबाजी समेत अन्य मामलों के करीब 11 मुकदमे दर्ज हैं। वह 15 जून को एफडब्ल्यूएस वेयरहाउस के पास एक व्यक्ति से मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये की छिनैती के मामले में वांछित चल रहा था। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।