रामनगर में कुख्यात बदमाश से पुलिस की मुठभेड़,पैर में गोली लगी
रामनगर में लंबे समय से वांछित अपराधी चंदन सागर के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें उसे पैर में गोली लगी। चंदन सागर पर 10 से अधिक मुकदमे हैं और वह दबिश के दौरान जंगल की ओर भागा था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रामनगर। लंबे समय से वांछित अपराधी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मालधन के 64 नंबर गेट के पास जंगल में छिपे शातिर बदमाश चंदन सागर ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
घटना का विवरण
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। इलाज के लिए रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय भर्ती कराया गया। रामनगर के शिवलालपुर निवासी चंदन सागर लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी पर 10 से अधिक मुकदमे है। पुलिस दबिश के दौरान वह हाथीडंगर वन विभाग चेक पोस्ट से आगे जंगल की ओर भाग निकला। जब पुलिस टीम ने जंगल में उसे चारों तरफ से घेरा, तो खुद को फंसता देख उसने पुलिसकर्मियों और उनके वाहनों को निशाना बनाकर लगभग तीन राउंड फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में पुलिस का एक वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है।
पुलिस की प्रतिक्रिया
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम के निर्देश पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पूरे जंगल क्षेत्र को सील कर कड़ी घेराबंदी की गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में चंदन सागर के सीधे पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही आरोपी पस्त हो गया, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. तौहीद ने बताया कि देर रात युवक को पैर में गोली लगने की हालत में लाया गया था। गोली पैर के आर-पार निकल गई थी। फिलहाल उसका उपचार कर स्थिति नियंत्रण में कर ली गई है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि चंदन सागर को लंबे समय से पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था। उसके खिलाफ 15 से अधिक मुकदमें है。


