बुलंदशहर: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को लगी गोली, घायल
नरौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित गैंगस्टर धनेश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी पर फायरिंग की, जिससे वह घायल हुआ। उसके पास से एक अवैध तमंचा और अन्य सामान बरामद हुआ। धनेश पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वह गैंगस्टर एक्ट मेंWanted था।

नरौरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। सीओ मधुप कुमार सिंह ने बताया कि वाजिदपुर बंबा के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर बाइक सवार बदमाश भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया तो पुलिस के अनुसार आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी डिबाई भेजा। पुलिस के अनुसार घायल बदमाश की पहचान धनेश पुत्र श्योराज सिंह निवासी ग्राम रवानी कटीरी, थाना नरसैना के रूप में हुई है।
धनेश नरौरा थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी बुलंदशहर की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद की। पुलिस के अनुसार धनेश के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 21 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, विद्युत अधिनियम समेत अन्य धाराओं के मामले शामिल है क्षेत्राधिकारी मधुप कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक रामवीर सिंह की टीम ने की। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।

