मुठभेड़ में गोवध के आरोपी के पैर में लगी गोली, साथी गिरफ्तार
फतेहपुर में खागा और हथगाम पुलिस की टीम ने सोमवार रात को गोवध के आरोपियों से मुठभेड़ की। इस दौरान एक आरोपी घायल हुआ और उसका साथी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से चाकू, कुल्हाड़ी और गोवंश बांधने की रस्सी समेत कई सामान बरामद किए। दोनों आरोपी पहले से कई आपराधिक मामलों में Wanted थे।

फतेहपुर, संवाददाता। खागा कोतवाली क्षेत्र में ससुर खदेरी नदी के पास बरकतपुर गांव के जंगल में सोमवार देर रात खागा और हथगाम पुलिस की संयुक्त टीम की गोवध के आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सोमवार रात संयुक्त पुलिस टीम ससुर खदेरी नदी के पास बरकतपुर के जंगल में गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पर पुलिस ने घेराबंदी की।
पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। मुठभेड़ के दौरान अमांव निवासी करीब 50 वर्षीय शहजादे के दाहिने पैर में गोली लगी। वहीं भाग रहे उसके 28 वर्षीय बेटे सीबू उर्फ शहबाज आलम को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने मौके से छह चाकू, दो कुल्हाड़ी, एक चापड़, दो साल वाला पत्थर, गोवंश बांधने की रस्सी व सीकड़ के अलावा तमंचा, एक कारतूस और कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपी खागा कोतवाली में दर्ज गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित थे हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ जिले समेत अन्य जनपदों में 13 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।


