सराफा व्यापारी से लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

बभनी के शीशटोला में पुलिस ने शनिवार की भोर सराफा व्यापारी से हुई लूट के दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस ने लूट का सामान, जैसे नकद रुपये और देशी तमंचा बरामद किया। एक आरोपी घायल हो गया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

सराफा व्यापारी से लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

सोनभद्र/बभनी, हिन्दुस्तान टीम। बभनी के शीशटोला में सराफा व्यापारी से लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार की भोर मुठभेंड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से नकद रुपये, देशी तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद किया है। मुठभेंड़ में गोली लगने से घायल एक आरोपी को बभनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस वांछित दो आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। बभनी के चपकी निवासी सराफा व्यापारी कुलधीर 18 जुलाई को छत्तीसगढ़ के रघुनाथनगर साप्ताहिक बाजार से आभूषण विक्रय कर वापस लौट रहे थे। शाम लगभग साढ़े छह बजे बभनी के शीशटोला जंगल में बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली।

बदमाशों ने उनके उपर चाकू से हमला कर सोने-चांदी के आभूषण एवं करीब 40 हजार रुपये नकद से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। शनिवार भोर में पुलिस शीशटोला जंगल में सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रघुनाथनगर छत्तीसगढ़ की ओर से एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वे मगरमाड़ तिराहे की ओर भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया। इसी दौरान आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी रमेश साकेत पुत्र बवई साकेत निवासी कनई थाना बरगवां जनपद सिंगरौली मध्य प्रदेश के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने रमेश साकेत और उसके साथी मनोज निवासी बड़ोखर थाना बरगवां जनपद सिंगरौली मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक देशी तमंचा, कारतूस, 12200 रुपये नकद रुपये और लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद किया है। आरोपी रमेश ने बताया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 18 जुलाई को सराफा व्यापारी से बभनी के शीशटोला के जंगल में लूट की थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsसराफा व्यापारी से लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार