नशीला पदार्थ पिलाकर ई-रिक्शा लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में दबोचे
-पैर में गोली लगने से दोनों बदमाशों समेत एक सिपाही भी हुआ घायल -पैर में गोली लगने से दोनों बदमाशों समेत एक सिपाही भी हुआ घायल-पैर में गोली लगने से दोन

जिले में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर चल रही विशेष चेकिंग के दौरान पुलिस ने बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर ई-रिक्शा लूटने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में दबोच लिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी जबकि मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार भी घायल हुए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, बिना नंबर की बाइक व चोरी की गई ई-रिक्शा को बेचकर अर्जित किए गए 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। शनिवार को जिले में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर शुक्रवार देर रात थाना पुलिस गादीखेड़ा रामगंगा पोषक नहर पुल के पास विशेष चेकिंग अभियान चला रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की दो संदिग्ध युवक अवैध हथियारों के साथ मोटरसाइकिल से आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों बदमाशों ने फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली पैर में लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुठभेड़ में मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार के हाथ में भी गोली लगी। तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बीती 12 जुलाई को क्षेत्र में एक बुजुर्ग चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर ई-रिक्शा चोरी करने की बात स्वीकार की। ई-रिक्शा की बिक्री से मिले 10 हजार रुपये भी पुलिस ने बदमाशों से बरामद किए। इस बावत थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सरोहा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाश बिजनौर जिले के निवासी हैं। दोनों के खिलाफ बिजनौर व अमरोहा जिले के अलग-अलग थानों में चोरी, नशीला पदार्थ देकर लूट, आर्म्स व गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


