Bijnor News: मुठभेड़ में तमंचे के साथ गौवंश तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार
Bijnor News: नजीबाबाद पुलिस ने गोवंश तस्करी के मामले में एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी ने चोरी किए गए गोवंश को वध करने और मांस बेचने की योजना बनाई थी।
Bijnor News: नजीबाबाद पुलिस ने गोवंश तस्करी के मामले में वांछित एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आठ जुलाई को नजीबाबाद के ग्राम सरवनपुर निवासी अक्षय पुत्र कामेंन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके घर के बाहर बंधी एक गाय और बछिया चोरी करके उनका वध कर दिया गया था। इस संबंध में पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया था। पुलिस टीम ने मामले में वांछित आरोपी अब्बास उर्फ डोला पुत्र महबूब निवासी ग्राम अकबराबाद कोतवाली देहात को तमंचे व कारतूस के साथ मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी शाहरुख उर्फ पट्टल मौका पाकर फरार हो गया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी किए गए गोवंश को गंगनहर की पटरी के पास ले जाकर उसका वध किया था और मांस बेचने की योजना बनाई थी।


