पशु तस्कर को मुठभेड़ में गोली लगी

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया देसी कट्टा और कारतूस भी बरामद

पशु तस्कर को मुठभेड़ में गोली लगी

आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया देसी कट्टा और कारतूस भी बरामद

पुलिस मुठभेड़ की जानकारी

नूंह, संवाददाता। फिरोजपुर झिरका के रावली बांध क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक पशु तस्कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पर फायरिंग करने के बाद आरोपी जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान जमशेद निवासी अगोन, फिरोजपुर झिरका के रूप में हुई है। वह पशु तस्करी के एक मामले में वांछित चल रहा था। शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि आरोपी रावली बांध के रास्ते राजस्थान की ओर जाने की कोशिश कर रहा है। सूचना के आधार पर सीएस स्टाफ और स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी।

फायरिंग और जांच

नाकाबंदी के दौरान आरोपी दिखाई दिया तो पुलिस ने उसे रुकने और आत्मसमर्पण करने का संकेत दिया। आरोप है कि इस दौरान उसने देसी कट्टे से पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल होने के बाद उसे काबू कर लिया गया।आरोपी को तत्काल उपचार के लिए शहीद हसन खां मेवाती सरकारी मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और कारतूस भी बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है। फिरोजपुर झिरका के पुलिस उपाधीक्षक हरदीप सिंह ने बताया कि एक दिन पहले अगोन गांव के पास छापेमारी के दौरान तीन पशु और पशु वध में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए थे। उसी मामले में जमशेद नामजद आरोपी था। उन्होंने कहा कि पशु तस्करी और पशु वध से जुड़े मामलों में नूंह पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है तथा आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और उसके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पुलिस ने किन आरोपों में आरोपी को गिरफ्तार किया?
पुलिस ने आरोपी जमशेद को पशु तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsपशु तस्कर को मुठभेड़ में गोली लगी