दुष्कर्म कर वीडियो बनाने वाला आरोपी मुठभेड़ में घायल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, फतेहपुरफतेहपुर में पुलिस की मुठभेड़ के दौरान दुष्कर्म आरोपी ओवैश रजा को पैर में गोली लगी। आरोपी पर हिंदू युवती से दुष्कर्म और वीडियो बनाने का आरोप है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अवैध हथियार भी बरामद हुआ। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दुष्कर्म कर वीडियो बनाने वाला आरोपी मुठभेड़ में घायल
फतेहपुर। कोतवाली पुलिस की सोमवार भोर पहर मदारीपुर रोड के पास मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में हिंदू युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने वाले आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी 25 वर्षीय ओवैश रजा पुत्र अनीस निवासी अन्दौली, थाना राधानगर है। वह कोतवाली में दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित था। मुठभेड़ के बाद आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि घायल आरोपी को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


