पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर घायल

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

आजमगढ़ में पुलिस की मुठभेड़ में एक पशु तस्कर को पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से प्रतिबंधित मांस, तमंचा, और अन्य हथियार बरामद हुए हैं। तस्कर गोवंश का वध कर मांस की बिक्री करने की तैयारी में थे।

पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर घायल

आजमगढ़, संवाददाता। सरायमीर थाना क्षेत्र के खासडीह बरईपुर बड़ी नहर के समीप मंगलवार की भोर में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से पशु तस्कर घायल हो गया। घायल पशु तस्कर के साथ ही उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए पशु तस्करों के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, चापड़, चाकू और 23 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। सरायमीर थाना पुलिस को डायल-112 के माध्यम से मंगलवार की भोर में सूचना मिली कि खासडीह बरईपुर बड़ी नहर के पास कुछ व्यक्ति गोवंश का वध कर उसका मांस लेकर बिक्री करने जा रहे हैं।

सूचना पर सरायमीर थाना के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर तीन पशु तस्कर अपने कंधों पर रखीं बोरियां छोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें घेरने का प्रयास किया। इस दौरान एक पशु तस्कर ने तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पशु तस्कर के दाहिने पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। घायल पशु तस्कर मेराज उर्फ साजिद खान पुत्र मोहम्मद आजाद खान निवासी हाजीपुर गोधना थाना पवई निवासी को पुलिस ने फूलपुर के खरेवा सीएचसी में भर्ती कराया। जबकि घायल पशु तस्कर के दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए पशु तस्कर गालिब पुत्र फैजान एवं शहजाद पुत्र फैय्याज ग्राम खासडीह बरईपुर थाना सरायमीर के निवासी हैं। पूछताछ में गिरफ्तार पशु तस्करों ने बताया कि वे अपने एक अन्य साथी अरहम पुत्र फैजान के साथ मिलकर बड़ी नहर के किनारे सूनसान स्थान पर गोवंश का वध करते थे। वे प्रतिबंधित पशु का मांस बोरियों में भरकर आसपास के गांवों में बिक्री के लिए लेकर जाते थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।